श्रीगंगानगर में फेमली ऐडोपशन प्रोग्राम आयोजित

  • ‘‘फेमली ऐडोपशन प्रोग्राम’’ के तहत प्रथम वर्ष 2022-23 के एम.बी.बी.एस. के 34 विद्यार्थियों को ‘‘क्लीनिकल सोशियल स्टडी’’ करवाई

श्रीगंगानगर, 30 सितम्बर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीगंगानगर से सम्बद्ध अरबन हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर (यू.पी.एस.सी.) पुरानी आबादी में शनिवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों को चिकित्सकीय सलाह प्रदान की।
मेडिकल कॉलेज के प्राधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. बी.एल. चौपडा की अध्यक्षता में आयोजित शि्िवर में शिशु रोग, अस्थि रोग, फिजिशियन, इमरजेन्सी मेडिकल, नेत्र रोग एवं अन्य विषयों से सबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाऐं दी। इस शि्िवर में 110 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह प्रदान की गई। शिविर में महाविद्यालय के सामाजिक रोग निरोधक विभाग की विभागाध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी, मेडिकल कॉलेज डॉ. कीर्ति शेखावत के अधीन ‘‘नेशनल मेडिकल कॉन्सिल’’ की गाइड लाईन के अनुसार ‘‘फेमली ऐडोपशन प्रोग्राम’’ के तहत प्रथम वर्ष 2022-23 के एम.बी.बी.एस. के 34 विद्यार्थियों को ‘‘क्लीनिकल सोशियल स्टडी’’ करवाई गई।
शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक तथा विभागाध्यक्ष अस्थि रोग विभाग के डॉ. बी.एल. चौपडा, विभागाध्यक्ष, एनाटमी विभाग के डॉ. संजय शर्मा, इमरजेन्सी मेडिकल डॉ. दिवाकर वर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी बंसल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इन्दिरा डाण्डलिया, चिकित्सा अधिकारी स्त्री रोग एवं प्रसुति विभाग डॉ. शालु तनेजा, विभागाध्यक्ष पी.एस.एस.एम. डॉ. कीर्ति शेखावत सहित डॉ. खालिद सिक्का, डॉ. बाबूलाल चौधरी, डॉ. अनिल निथरवाल, डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. अंकिता नेहरा तथा इन्टर्नस ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!