एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान

श्रीगंगानगर, 30 सितम्बर। चौ. बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2023’’ के तहत एनसीसी कैडेट्स द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि सेवा भाव से स्वच्छता व अपने आस पास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी प्रभारी राजविन्द्र कौर ने कैडेट्स को स्वच्छता ही सेवा अभियान की जानकारी दी। सफाई अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार के आस पास और खेल मैदान की सफाई की गई।

About Author

यह भी देखें  पहलगाम हमला और भारतीय राजनीति: बदलता नैरेटिव और नई चुनौतियां

Leave a Reply

error: Content is protected !!