वीएमडब्लू टीम ने गौशाला के लिए दान किया 10 कट्ठा का हरा चारा
देवरिया | वीएमडब्लू टीम फाउन्डेशन ने 10 कट्ठा खेत का हरा चारा लार स्थित गौशाला के लिए दान किया है। टीम के संचालक योगेश पाण्डेय का कहना है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके क्षेत्र में रावतपार रघेन में जो गो सदन है उसकी व्यवस्था नगर पंचायत लार के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी बेहतर ढंग से संचालित करते हैं। उन्ही से प्रभावित होकर गौशाला में गायों के लिए हमने हरा चारा दान किया है और अन्य लोगो से भी गौशाला के लिए चारा दान करने की अपील की है।
वीएमडब्लू टीम फाउन्डेशन कि निदेशक सुधा पाण्डेय ने बताया की उनकी टीम हर महीने विभिन्न गौशालाओ के लिए हरा चारा का प्रबंध करती है। हमारी टीम इस मुहिम से जुड़ने के लिए सोशल मिडिया और अन्य जगहों पर जागरूकता अभियान भी चलाती है। कुछ दिन पहले हमारी टीम ने लार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि अपने वाहन भेजकर हरखौली गांव से हरा चारा मंगा लें। हमारी संस्था ने 10 कट्ठा खेत का हरा चारा इस गौशाला के लिए दान किया।