Rajasthan : लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

राजस्थान (Rajasthan) में लड़कियों से छेड़छाड, दुष्कर्म और दुष्कर्म का प्रयास (molestation, rape and attempted rape) करने वालों को अब सरकारी नौकरी (Government Job) नहीं मिलेगी। ऐसा करने वालों के चरित्र प्रमाण (character certificate) पर लिखा जाएगा कि ये छेड़छाड़ में शामिल रहा है। मंगलवार को सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

सीएम गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार/ पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा। ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है।’

About Author

यह भी देखें  अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ प्रदेशभर में ताबड़तोड़ कार्यवाही

Leave a Reply

error: Content is protected !!