भाकियू ने झोंकी ताकत: 10 अगस्त को किसानों को सम्बोधित करेंगे राकेश टिकैत

  • भाकियू ने 10 अगस्त को किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिये किया बैठक
  • भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत 10 अगस्त को किसानों को करेंगे सम्बोधित

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर : भारतीय किसान यूनियन मीरजापुर के द्वारा मठ गढ़वा घाट आश्रम कुटी बड़भुईली अदलहाट मीरजापुर में अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक की गई। बैठक में 10 अगस्त को शास्त्री घाट कचहरी के पास वाराणसी में होने वाले किसान महापंचायत में किसानों को संबोधित करने के लिए किसान मसीहा राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पधार रहे हैं,महापंचायत में मीरजापुर जनपद से अधिक से अधिक संख्या में किसानों से भाग लेने की अपील की। 09 अगस्त को भाकियू का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी महोदया से मिलकर जनपद में बांधो से नहरों की होने वाली संचालन के संदर्भ में वार्ता कर पानी खुलवाने की मांग करेगा जिससे किसानों के धान की रोपाई हो सकें।बैठक का संचालन जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह ने किया।इस दौरान बैठक में प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह किसान, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह,जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह, जिला सचिव विश्वनाथ सिंह,मंडल कार्यकारिणी सदस्य मुकुट धारी सिंह, परशुराम मौर्य , घूरे प्रसाद बिंद, तहसील अध्यक्ष रामबृक्ष सिंह, डॉक्टर रामप्यारे सिंह, गोरखनाथ सिंह, रामचंद्र सिंह, बासुदेव, मो. अलाउद्दीन, मो. मेराज, लक्ष्मण सिंह, लल्लन, प्रसाद, राजाराम व अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  ‘गिव-अप’ अभियान: सक्षम व्यक्तियों से योजना में नाम हटवाने की अपील, 31 जनवरी तक का समय

Leave a Reply

error: Content is protected !!