निलम्बन या स्थानान्तरण तक चलेगा अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर | दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता मो. साहिल का धारा 151 में चालान कर जेल भेजने व दुर्व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी पुलिस प्रशासन व सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार किया। अध्यक्ष जितेंद्र नाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट ने गलत तरीके से भू—माफियाओं से मिलकर अधिवक्ता साहिल को जेल भेजने का निंदनीय कृत्य किया है। संघ ने प्रस्ताव पारित किया कि मंगलवार से सभी अधिवक्ता दीवानी न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर साइकिल स्टैंड के पास धरना पर बैठेंगे। धरना तब तक चलेगा जब तक सिटी मजिस्ट्रेट का शासन द्वारा निलंबन या स्थानांतरण नहीं हो जाता। धरना सुबह 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा। सभी अधिवक्ता धरनास्थल पर मौजूद रहेंगे। कोई भी अधिवक्ता परिसर में प्रवेश नहीं करेगा। 3 बजे के बाद परिसर में आकर तारीख नोट करें। जनपद न्यायाधीश व परिवार न्यायालय के न्यायाधीश से अनुरोध किया गया कि मुकदमों में जनरल तारीख लगाई जाय। अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में कोई भी प्रतिकूल आदेश न पारित किया जाय। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रेमशंकर मिश्र, तेज बहादुर सिंह, भानु प्रकाश सिंह, अवधेश सिंह, सुभाष चंद्र यादव, गौरीशंकर मिश्र, रण बहादुर यादव, अनिल सिंह कप्तान, जय प्रकाश सिंह, श्यामल कांत श्रीवास्तव, मंजीत कौर, उस्मान अली, अभिषेक भारद्वाज, अजीत सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष सिंह, विनय सिंह, मृदुल यादव, ओम प्रकाश पाल, सीपी दुबे, सुरेंद्र प्रजापति, पद्माकर उपाध्याय, हंसराज चौधरी, रमेश सोनी, अनिल गुप्ता, विशाल यादव, राज सेठ, अरविंद सिंह, शुभम श्रीवास्तव, समीर यादव, शहंशाह हुसैन, कमलेंद्र यादव, निलेश निषाद, अवधेश यादव सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित थे।

यह भी देखें  राजस्थान विधानसभा में पहली बार होगा राष्ट्रपति का संबोधन

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!