जौनपुर : लूट की घटना का पर्दाफाश, तीन लुटेरों को पुलिस ने किया अरेस्ट

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर | थाना बरसठी पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित भैंसहा गांव के पास स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर हुई लूट की घटना का अनावरण करने का दावा करते हुए तीन शातिर लुटेरो को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का माल और पैसा तथा असलहा बरामद करने का दावा करते हुए तीनो गिरफ्तारो को दर्ज मुअसं 117 / 23 धारा 307, 394 भादवि के तहत जेल भेज दिया है। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार घटना के बाद से थाना बरसठी की पुलिस एवं स्वाट टीम 28 जुलाई 23 से लगातार अपराधियों की सुराग रसी कर रही थी इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से घटना कारित करने वाले तीन अभियुक्तों को लूट के सामान सहित फरिदाबाद हरियाणा से स्थानीय पुलिस ( थाना डबुआ जनपद फरिदाबाद) की मदद से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार लुटेरो का नाम सूरज गौतम पुत्र नामवर गौतम निवासी महुआरी थाना बरसठी जौनपुर है इसके उपर लगभग एक दर्जन लूट और गिरोह बन्द जैसे अपराधिक मुकदमें दर्ज है। राजकुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह निवासी अल्लापुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर इसके उपर भी लगभग एक दर्जन के आसपास संगीन अपराधो के मुकदमे दर्ज है।असलम अली पुत्र जुम्मन अली निवासी करौरा थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर इसके उपर भी एक दर्जन संगीन अपराधो के मामले पंजीकृत है। पुलिस का कथन है गिरफ्तार लुटेरो के पास से पायल नथिया बाली झुमका आदि जेवरात के साथ 72 सौ रूपये असलहा मोटरसाइकिल आदि बरामद करे सभी को जेल रवाना कर दिया है।

यहां बता दे कि 28 जुलाई 23 को रात लगभग 08 बजे के आसपास स्वर्ण व्यवसायी विनोद कुमार सोनी के अपनी आभूषण की दुकान को बन्द कर घर जाते समय रास्ते में भैंसहा के पास गोली मारकर लूट लिया गया था। मुकदमा दर्ज करने बाद से पुलिस लगातार तलाश में लगी थी और सफलता प्राप्त करते हुए लुटेरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी देखें  खेल के मैदान में हुआ विवाद, हमले में एक किशोर की हुई मौत

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!