जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर| युवा भारत पतंजलि की ओर से नगर के कजरहवा पोखरा स्थित सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल में 4 अगस्त को आयुर्वेद के शिरोमणि आचार्य बाल कृष्ण के जन्म दिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर युवा भारत के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणों ने इस विशेष दिन पर विभिन्न औषधियों का वृक्षारोपण कर मीठीनीम, गिलोय, तुलसी, एलोवेरा, अश्वगंधा, अजवाइन, अजूबा जैसे विभिन्न व विशेष औषधियों के लाभ तथा उसकी विशेषता के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए सभी लोगों को उससे परिचित कराया गया।
आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर युवा भारत के राज्य महामंत्री योग गुरु योगी ज्वाला ने कहा कि कलयुग में जब भी आयुर्वेद की बात आती है तब तब आज के वर्तमान आयुर्वेद पुरोधा व आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का नाम आता है जिन्होंने आज तमाम जंगल पहाड़ों शिखरों एवं हिमालयो से अतिविशेष औषधियों की खोज की है,जिसे अपनाकर आज के आम जनमानस अपने हर तरीके की रोगों को दोषों को विकारों व व्याधियों को दूर कर खुद के जीवन को स्वस्थ एवं समृद्ध बना रहे हैं।
योग गुरु ने कहा कि एक छोटा सा उदाहरण अगर हम गिलोय का सेवन करते हैं तो याद होगा सभी को कोरोना जैसे भयावाह स्थिति में भी गिलोय का सेवन करने वाले लोग अपने को सुरक्षित रख पाने में सफल हुए,गिलोय मनुष्य के हर तरीके की वात,पित्त एवं कफ को संतुलित कर त्रिदोष का नाश करता है साथ ही साथ पुराने से पुराने से पुराने रोग को भी दूर कर मनुष्य को पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं निरोगी बनाता है।इसके साथ ही उन्होंने अश्वगंधा के सेवन व लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि अश्वगंधा मनुष्य के हर प्रकार की नस नाड़ियों की समस्याओं को दूर करके उनके हड्डियों को मजबूत बनाता है साथ ही उनके अंदर घोड़े के जैसा सामर्थ्य प्रदान करती है व उनके भीतर पुरुषार्थ पैदा कर उन्हे पूर्णरूप से मजबूत बनाता है।
इस अवसर पर प्रबन्धक रतन जॉनसन ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण के बारे में आज जितना भी कहा जाए कम है।आज की दौड़ती भागती दुनिया में मनुष्य तमाम तरीके की अंग्रेजी दवाओं का सेवन कर जीवन से थक एवं हार गया है। इन अंग्रेजी दवाओं का प्रयोग से बचने के लिए हम आयुर्वेद के शरण में जा रहे हैं तथा हम आयुर्वेदिक दवाओं का एवं औषधियों का प्रयोग कर अपने शरीर को विशमुक्त बना पाने में सफल हो रहे हैं।
इस अवसर पर युवा भारत के जिला प्रभारी प्रवीण आर्य ने कहा कि 4 अगस्त हम सबके लिए एक गौरव का दिन है जहाँ हम सभी अपनी ऋषि एवं वैदिक परंपराओं को जगाए रखने के लिए तथा मनुष्य को वास्तविकताओं का बोध कराते हुए उन्हें इस बात से अवगत कराना है कि आज भी हमारे इस पावन धरा पर ऐसी ऐसी दिव्य औषधियां है जिनके प्रयोग मात्र हम अपने शरीर को पुनः स्वस्थ एवं निरोग बना सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य महिला केंद्रीय प्रभारी संगीता व्यास ने कहा कि आज के दिन हर एक छोटे बड़े लोगों को को जड़ी बूटी की विशेषताओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं उन्हें विभिन्न प्रकार की औषधियां वितरित करते हुए उन्हें अपने घरों पर लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
संगीता व्यास ने कहा कि अगर मनुष्य अपने घरों में तुलसी गिलोय एलोवेरा इन औषधियों को लगा ले तो घर में हमेशा सात्विकता एवं पॉजिटिविटी बनी रहेगी तथा जितनी भी नकारात्मक उर्जा हैं वह स्वतः ही दूर होने लगेंगे इसलिए हर व्यक्ति को अपने घरों में इन 3 पौधों को अवश्य लगाना चाहिए जिससे कि घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
इस अवसर पर ममता विक्रम, विप्रा, मुकेश, सुनीता, सुलेखा, प्रतिज्ञा, प्रतीक्षा, अदिति, नमन, शालिनी, शिवानी, खुशबू, दिया, अंशिका, भावना, सिद्धि, अंशिका, अंकित, विनायक, दीपांशु आदि बच्चों ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान स्कूल परिवार व संस्था की ओर से सभी को झड़ी बूटी के पौधे वितरित किए गए।

यह भी देखें  जिला कलेक्टर ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!