शातिर वाँछित अपराधी देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार

  • पुलिस ने एक शातिर वाँछित अपराधी को 01 देशी तमंचा .315 बोर , 01 जिन्दा कारतूस के साथ कि गिरफ्तार

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर |  डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर,अशोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर, अवनीश कुमार राय के कुशल संचालन में थाना बदलापुर की पुलिस टीम उ0नि0 राजकुमार राय मय हमराही कर्मचारी गण के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व तलाश वांक्षित अपराधी की सघन चेकिंग के दौरान मुखबीर से प्राप्त सूचना पर पण्डित दीन दयाल उपाध्याय उपवन पार्क के पास बहद ग्राम सरोखनपुर के पास से अभियुक्त भानू गौतम पुत्र राकेश गौतम उर्फ रमेश उर्फ पप्पू निवासी ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद जौनपुर के पास से एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ जो थाना हाजा के मु0अ0सं0 218/23 धारा 399/402/34 भादवि में वाँछित अभियुक्त भी है। अभियुक्त भानू गौतम पुत्र राकेश गौतम उर्फ रमेश उर्फ पप्पू उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए शुक्रवार को पुलिस हिरासत में लिया गया।बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!