सड़क पर हुए गड्ढे में धंसी ट्रक

 

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर : स्थानीय क्षेत्र के नत्थनपुर स्थित एक स्कूल के सामने गुरुवार को एक ट्रक सड़क पर हुए गड्ढे में धंस गयी। स्कूल की बाउंड्रीवाल के कारण पलटने से बच गयी। जिसके चलते बड़ी घटना नहीं हुई। ट्रक में गिट्टी लोड है। घटना से लोग आक्रोशित हैं। जानकारी के अनुसार राजमार्ग पर हौज में टोल प्लाज़ा का टैक्स वसूली से बचने के लिये सैकड़ों छोटे सहित काफी बड़े वाहन ट्रक, बस आदि भी सिरकोनी से जफराबाद बाईपास होकर निकलती है। इसी प्रकार कुछ वाहन सेवईनाला से जफराबाद होकर निकलती है। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में ग्रामीणांचल की यह सड़के अब खराब होने लगी है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे बन रहे हैं। कुछ गड्ढे तो अब काफी खतरनाक हो चुके हैं। जिसका मुख्य कारण भारी वाहनों का आवागमन बढ़ जाना है। ये बड़े वाहन किसी दिन बड़ी घटना को अंजाम दे देंगे। आरटीओ व पुलिस का ध्यान भी इधर नहीं जा रहा है।

About Author

यह भी देखें  देवरिया गैंग रेप पिड़िता का हुआ बयान, आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!