मेवात को नहीं बनने देंगे हिंदुओं का कब्रिस्तान:सत्यप्रकाश

  • 2 अगस्त को बजरंग दल का देशव्यापी प्रदर्शन

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | हरियाणा के मेवात में हिन्दुओं के आस्था व श्रद्धा के केन्द्र पाण्डव कालीन प्राचीन नल्लहडं शिव मन्दिर की धार्मिक यात्रा पर इस्लामिक जेहादियों द्वारा हिंसा व आगजनी के विरोध में बजरंग दल ने देशव्यापी विरोध कर आंदोलन किया।
आंदोलन मीरजापुर में गुड़हट्टी चौराहा मीरजापुर व चुनार में तहसील चुनार पर किया गया।
बजरंग दल के जिला संयोजक चुनार अभिषेक बजरंगी ने घटना के बारें में बताते हुए कहा की आज श्रावण में प्रतिवर्ष किसी भी सोमवार पर मेवात के अंदर भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने के लिए महाभारतकालीन पांच मंदिरों में श्रद्धालु जाते हैं।
कल लगभग 20 25 हजार लोग पहुंचे हुए थे। अभी यात्रा शुरू हुए 15 मिनट भी नहीं हुए कि, उन पर उपद्रवियों ने गोलियां और पत्थर बरसाने तथा आगजनी शुरू कर दी। श्रद्धालुओं ने जब देखा कि परिस्थिति नियंत्रण से बाहर जा रही है, तो पीछे हटने का प्रयास किया, तो देखा पीछे से भी पत्थर बरस रहे हैं। उन पर पेट्रोल बम फेंके गए, बहुत मुश्किल से कुछ लोगों को बचाकर हम नलहड़ महादेव के मंदिर में वापिस लेकर आ सके। कुछ ही देर हुई थी वहां गए हुए कि उस मंदिर के सामने से भी दंगाई आ गये। कारों, बसों और अन्य वाहनों को आग लगानी और जो सामने दिखा उन पर गोलियां बरसनी शुरू हो गई। दो लोगों को गोलियां लगीं। लगभग सारे वाहन जला दिए या तोड़ दिए गए। जब पुलिस आती है तो पुलिस को देखकर उपद्रवी भागते हैं और पहाड़ियों पर चढ़कर तीनों तरफ से मंदिर में शरण लिए हुए महिलाओं, बच्चों और अन्य भक्तों पर गोलियां बरसाना शुरू कर देते है। एक भक्त बलिदान हो जाता है। कुछ अन्य लोगो को भी गोलियां लगती हैं। बहुत मुश्किल से प्रशासन ने उन पर नियंत्रण किया और उसके बाद वहां से निकाल करके पुलिस लाइन में लेकर आए। लेकिन तब तक यह दृश्य हम देख चुके थे कि पूरा मेवात मानो मिनी पाकिस्तान बन गया है। चारों तरफ से घेराबंदी हो गई है, जगह जगह यात्री घिरे पड़े हैं। कहीं मंदिरों, तो कहीं पुलिस चौकियों में शरण ली और उन मंदिरों में और चौकियों पर भी हमले किए गए।
जिला संयोजक मीरजापुर प्रवीण मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा की इस घटना के जिम्मेदार वे लोग हैं जो इन दंगाइयों को भड़काते हैं उनके भड़काने के कारण से ही मुहर्रम व रामनवमी पर हमले होते हैं। अन्य कितने लोग बलिदान हुए है उनका पता लगाया जा रहा है, प्रशासन से भी इस बारे में सही आंकड़े नहीं मिल पा रहे हैं। घायलों की चिंता और उनके उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
लेकिन यह गंभीर आत्मविश्लेषण का अवसर है कि कल नूह में डायरेक्ट एक्शन की तरह का वातावरण बना था। मैं उन मोलवियों से भी कहना चाहूंगा जो किसी भी बहाने से भड़काने की कोशिश करते हैं, उसका ही यह दुष्परिणाम दिखाई दिया है। यह उचित नहीं है। यह आत्मघाती प्रवृत्ति है। उन्होंने पूछा कि छोटे छोटे बच्चों को आगे लाकर तुम आगजनी करवा कर, उनका कैसा भविष्य निर्माण कर रहे हो? वहां आप भले ही मेजोरिटी में होंगे, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप उसको हिंदुओं का कब्रिस्तान बना दोगे? यह दुष्कृत्य किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख सत्यप्रकाश ने कहा की इस्लामिक जेहादियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।हिंदू धार्मिक यात्रा पर हुए इस क्रूर हमले के विरोध में आज दो अगस्त को सम्पूर्ण देश में, समस्त जिला स्थानों पर इस जिहादी क्रूरता के विरोध में धरने प्रदर्शन किए जाएंगे और जिहाद का पुतला जलाया जाएगा। इस आतंकी हमले के कारण बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या हुई है और समाज के दो अन्य व्यक्ति भी बलिदान हुए हैं, बजरंग दल की मांग है उन सबके परिवारों को एक एक करोड़ रुपया दिया जाए। जो घायल हुए हैं उनको 20 लाख रुपया तथा जिनकी गाड़ियां और बसें नष्ट हो गई हैं उनको पूरी तरह क्षति पूर्ति की जाए, जिसकी जिम्मेदारी भी सरकार को लेनी चाहिए। पूरे मेवात क्षेत्र को सील करके कांबिंग कराई जाए और एक एक जिहादी को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए, तो ही मेवात में चल रहे इस हिंदू विरोधी, राष्ट्र विरोधी आतंक को रोका जा सकता है।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मिर्जापुर रामचंद्र शुक्ल,जिलाध्यक्ष चुनार श्रीराम सिंह,विभाग संगठन मंत्री अमित पाठक,जिला मंत्री गोपाल बजरंगी,नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी,जिला सह विशेष संपर्क प्रमुख गोपाल,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अरविंद सारस्वत,
सहसंयोजक अशोक सिंह,जिला सहसंयोजक पवन कुमार व चेतनारायण,जिला विद्यार्थी संपर्क प्रमुख सुब्रत, बलोपासना प्रमुख कोमल, नगर उपाध्यक्ष राजीव,नगर उपाध्यक्ष लालजी बम,नगर सह मंत्री आशीष तिवारी, हेमंत, निर्मल, संजीव,सुधीर, प्रिंस,अमित प्रजापति,किशन चौरसिया,योगेंद्र, सौरभ सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखें  जयपुर: हत्या के आरोपी ने खुद का गला काटा: छेड़छाड़ के बाद आत्मघाती कदम | Jaipur Crime News

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!