विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने पौधरोपण कर मनाया सेवा सप्ताह
अंजली श्रीवास्तव, मिर्ज़ापुर | विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल चुनार द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में पौधरोपण एवं प्लास्टिक मुक्त मंदिर तीर्थ क्षेत्र का विशेष अभियान के क्रम में शनिवार को प्रखंड नरायनपुर अंतर्गत पंचायत भवन शिवपुर, कमलेश का बगीचा, शिव मंदिर मेला क्षेत्र भुईली, हनुमान मन्दिर प्रांगण उल्होपुर एवम ग्रामसभा हाजीपुर पर पौधरोपण किया गया। विहिप व बजरंगदल ने जिला संयोजक अभिषेक बजरंगी के नेतृत्व में प्रखण्ड नरायनपुर में पौधरोपड़ किया गया | जिसमे 41 फलदार और छायादार वृक्षो का रोपण किया गया। जिला संयोजक अभिषेक बजरंगी ने बताया कि विहिप, बजरंग दल सेवा कार्य करने के लिये हर समय तैयार रहते है। संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष एक सप्ताह सेवा कार्य का महाअभियान चलता है ।
इस अवसर पर रितेश बजरंगी कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख, निलय बजरंगी उपखंड संयोजक, अनुराग, ऋतिक, नीलेश, कमलेश व अन्य लोग रहे।