नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली में सशर्त जमानत मिल गई है। एसईएम (सब-डिविजनल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर कराने के बाद रिहा कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित थाने से संबंधित एसईएम कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभिजीत दीपके ने पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सशर्त रिहा कर दिया। फिलहाल, उनकी हिरासत के विस्तृत कारणों और जमानत की शर्तों के बारे में अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं है।