मिशन स्वस्थ भारत के वर्कशाप में छात्राओं का हुआ निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

 

अंजली श्रीवास्तव, मिर्ज़ापुर । लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अदलहाट में माई लर्नो द्वारा आयोजित मिशन स्वस्थ भारत का वर्कशॉप आयोजित किया गया। जिसमे स्वास्थ्य के महत्व को समझाने और ब्रीदिंग थेरेपी के माध्यम से छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया गया। माई लर्नो के प्रशिक्षक प्रविन्श पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य के लिए सबसे बड़ा धन होता है। हमारे लिए अच्छे स्वास्थ्य का संरक्षण समृद्धि का मार्ग खोलता है। आज के भागदौड़ भरी जीवन शैली हमे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। इसके अन्तर्गत ब्रीदिंग थेरेपी के विभिन्न आसनों का अभ्यास भी कराया गया। तत्पश्चात् लाल पैथ लैब अदलहाट के तकनीकि सहायक वसीम द्वारा महाविद्यालय की 111 छात्राओं का निःशुल्कं हीमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुप परीक्षण किया गया। अन्त में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य नीलम टण्डन ने छात्राओं के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उनके लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के आयोजन के लिए आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ० मनोज कुमार गौतम ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० राज कुमार सिंह, डॉ० अशोक कुमार यादव, डॉ० अंजू सोनकर, डॉ० प्रेमसुन्दरी, डॉ० प्रेमलता लाल, डॉ० अखिलेश कुमार सिंह, डॉ० आनन्द प्रकाश ,डॉ० मनीष चन्द, डॉ० रितेश कुमार सिंह, डॉ० कृष्ण कन्हैया, डॉ० अंकित कुमार, अशोक कुमार तथा अन्य लोग रहे।

About Author

यह भी देखें  BHU Admission 2024: चार साल के ग्रेजुएशन प्रोग्राम में बड़े बदलाव

Leave a Reply

error: Content is protected !!