मिर्ज़ापुर : शांति भंग में छः गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

अंजली श्रीवास्तव, मिर्ज़ापुर | अदलहाट क्षेत्र के विजुडका और बघेड़ी ग्राम से रविवार को पुलिस ने शांति भंग में छः लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अदलहाट थाना क्षेत्र के विजुड़का (बेलवारी) ग्राम में एसआई अर्जुन सिंह यादव ने विजुड़का ग्राम के निवासी सुनील सिंह पटेल और सूरज सिंह, तथा जमालपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया ग्राम के निवासी रणजीत पटेल और अमरजीत पटेल, जिसके पिता राम रतन सिंह पटेल हैं, को भूत प्रेत के मामले में विवाद करने पर शांति भंग में गिरफ्तार कर चुनार न्यायालय भेज दिया। इसके अलावा, जमालपुर थाना क्षेत्र के बघेड़ी ग्राम के निवासी माता प्रसाद निषाद, जिसके पिता स्व० बंगाली हैं, और दयालु प्रसाद, जिनके पिता माता प्रसाद हैं, को प्लास्टिक लगाने को लेकर विवाद करने पर एसआई राकेश राय ने शांति भंग में गिरफ्तार कर चुनार न्यायालय भेज दिया। 

About Author

यह भी देखें  ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासक दादी रतन मोहिनी का निधन: 101 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Leave a Reply

error: Content is protected !!