कांवरिया संघ का जत्था बैजनाथ धाम रवाना

 

अंजली श्रीवास्तव, मीरजापुर : कांवरिया संघ नरायनपुर का जत्था गुरुवार को बाबा बैजनाथ धाम में महादेव का जलाभिषेक करने को रवाना हुआ।उक्त जत्था बैकुण्ठपुर स्थित बैकुण्ठेश्वर महादेव का दर्शन पूजन कर अपने वाहन पर सवार होकर बोल बम का नारा लगाते हुए प्रस्थान किया।

जत्था का नेतृत्व कर रहे बबलू यादव ने बताया कि उक्त दल बिहार प्रदेश के सुल्तानगंज स्थित उत्तर वाहिनी गंगा मे स्नान पूजन के बाद कांवर मे जल भर कर बाबा धाम को पैदल यात्रा पर निकलेगा।सोमवार को बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक के बाद लगभग साठ किलोमीटर दूर बासुकीनाथ का जलाभिषेक करने के बाद वापसी करेगा।
उक्त जत्था मे बबलू यादव के साथ चंदन यादव,बिहारी यादव,दीपक यादव,अरविंद गुप्ता,जितेंद्र सोनकर लारा,मनीष शर्मा,ड्राइवर अमित कुमार,तिरंगा यादव आदि लोग साथ थे।

About Author

यह भी देखें  जयपुर में MP विधानसभा अध्यक्ष के बेटे की शादी: CM, केंद्रीय मंत्री, बॉलीवुड सितारे पहुंचेंगे

Leave a Reply

error: Content is protected !!