ऐतिहासिक गांव में रहनेके लिए सभी लोग बधाई के पात्र है-दिव्या मित्तल

  • मेरा गाँव मेरा गौरव के तहत ग्राम महोसव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मीरजापुर:मेरा गाँव मेरा गौरव के अन्तर्गत गुरुवार को पंचायत भवन भुईली खास अदलहाट में ग्राम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सर्वप्रथम ऐतिहासिक धरोहरों के चित्रात्मक प्रस्तुति का निरीक्षण करते हुए सराहना की, तत्पश्चात नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य की सार्थकता के लिए स्थापित की गयी ज्ञान गंगा पुस्तकालय का उद्घाटन कर बच्चों से जनसवांद कर पुस्तकों के बारे में जानकारी लिया।निरीक्षण के क्रम में आशा संगिनी द्वारा दवाओं की गुणवत्ता की जानकारी, उनके द्वारा बनाये गये व्यंजनों को खाकर उनकी सराहना की।ततपश्चात कक्षा 4 व 5 की कक्षा में बच्चों से मुलाकात किया।
जिलाधिकारी ने भुईली खास स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका।
छात्राओं द्वारा स्वागत गीत ,स्वागत करते हम आपका गीत के माध्यम से गाँव की संस्कृति को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।वीणा पर सवार होकर संगीत पर जिलाधिकारी के समक्ष प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर ग्राम महोसव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा की मैं आज बहुत गर्वान्वित महसूस कर रही हूँ की ऐतिहासिक धरोहर जैसे स्थान पर आज आना हुआ है।इस गाँव का सम्बन्ध महाभारत काल के राजा भूरिश्रवा,गुरुद्वारा,शिव जी के मंदिर,मजार,शेर शाह सूरी से है।जैसा कहा जाता है कि भारत विविधताओं का देश है उसी तरह यह गाँव विविधताओं से परिपूर्ण है जिसमे हर धर्म के लोग रहते है ऐसे ऐतिहासिक गाँव में रहने के लिये आप सभी बधाई के पात्र है।हमें दो चीजों का बहुत ध्यान रखना चाहिए। एक जहाँ से हम आ रहे है जो हमारी जड़ है उसको हमेशा मजबूत बनाये रखना चाहिए।यदि पेड़ की जड़ मजबूत न रहे तो वो पेड़ कभी मजबूत नहीं होगा।हमें अपने गांव के इतिहास के बारें में जानकारी जरूर रहनी चाहिए जिससे हम सभी को अपने गाँव पर गर्व हो सके।हमें कभी अपने भविष्य नहीं भूलना चाहिए हमें भविष्य की तरफ अग्रसर रहना चाहिए।हमें अपने बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहिए तभी हमारा देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस क्रम में लाभार्थी प्रभावती पत्नी नन्दू व आरती पत्नी राजेश को आवास की चाभी सौंपी।
जिलाधिकारी ने पाँच विधवा को विधवा पेंशन दिया गया जिसमें प्रभावती पत्नी रामदुलार,नजमा पत्नी गुलाम मुस्तफ़ा को दिया।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय के लिये धर्मावती देवी को बारह हजार रुपये लाभार्थी को दिया गया।शिक्षा के क्षेत्र में कक्षा पाँच में प्रथम स्थान पाने वाली श्रद्धा केशरी,कक्षा आठ में प्रथम स्थान रेशमा, पेंटिंग में सूरज,शायरी के क्षेत्र में गुलाम मुस्तफा को दिया गया।
इस दौरान एसडीएम नवनीत सेहारा,बीडीओ पवन कुमार सिंह, ग्राम प्रधान अनिता जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, अभय जायसवाल,हारून अंसारी,भईया लाल चौरसिया व अन्य लोग रहे।

यह भी देखें  Sarayuparin Brahmin Community Celebrates Grand Holi Milan in Jaipur with Colors and Culture

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!