लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर :लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को 9वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। योग आचार्य महेन्द्र सिंह के द्वारा योगाभ्यास कराते हुए जीवन में योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । योग के बाद डॉ० प्रदीप कुमार मिश्र के द्वारा निबन्ध लेखन, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० नीलम टण्डन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए योगाभ्यास को नियमित जीवन का अंग बताया। इस अवसर पर डॉ० दुर्गेश कुमार सिंह, श्री अशोक कुमार यादव, डॉ० अंजू सोनकर, श्री मनोज कुमार गौतम, डॉ० प्रेम सुन्दरी, डॉ० हेरम्ब पाण्डेय, डॉ० अखिलेश कुमार सिंह, डॉ० आनन्द प्रकाश, डॉ० मनीष चन्द, डॉ० रितेश कुमार सिंह, डॉ० कृष्ण कन्हैया, डॉ० अंकित कुमार रहे। विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़िया कला में चेयरमैन डा० नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी,थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया,भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव के पथरौरा आवास पर,आदर्श इण्टर कालेज अदलहाट,नवज्योति इण्टर कालेज गरौड़ी में योग दिवस मनाया गया तथा विभिन्न योग कराया गया।

About Author

यह भी देखें  Sufi Star Heer Walia Casts a Spell Over Delhi at Bonne Foi 65

Leave a Reply

error: Content is protected !!