मीरजापुर : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “हर आंगन योग”

नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “हर आंगन योग”

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर – उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में नवम् अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा निर्गत प्रोटोकाल के आलोक में आज जनपद न्यायालय परिसर मीरजापुर में नवम् अर्न्तराष्ट्रीय योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल की अध्यक्षता में यो०प्र० आयुश विभाग डा० ओम प्रकाश मौर्य ने संचालन किया एवं योग गुरू राजेश कुमार ने न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण को योगाभ्यास का प्रारम्भ प्रार्थना के तौर पर “हमें अपने मन को हमेशा संतुलित रखना है, इसमें ही हमारा आत्म विश्वास समाया है” का संकल्प दिलाये और सभी उपस्थितजन को ग्रीवा चालन, स्कंघ संचालन, घुटना संचालन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिमोणासन, भद्रासन, बज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, शशांक आसन, वकसन, मकराआसन, भुजंगासन, एवं अन्य आसन का योगाअभ्यास कराये । अन्त में माननीय जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने योगाभ्यास समापन प्रार्थना ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु कश्चिददुः खभाग्भवेत ।। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः प्रार्थना कर किये। उन्होने बताया कि योगाभ्यास से मनुष्य को स्वस्थ्य रहने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए वही जीवन का आधार बिन्दु है, इसी के इर्द-गिर्द हमारा जीवन अवलंबित है। आहार से हमारा आचार-विचार एवं व्यवहार में परिवर्तन होता है। हमारा खान पान किस प्रकार का है, उसी के आधार पर हमारे जीवन में स्वास्थ्य का निमार्ण होता है। वैज्ञानिक अनुसंधानों यहाॅ तक प्रमाणित कर दिया है कि वर्षो तक अनियंत्रित भोजन करने से कब और कौन सा रोग हो सकता है। प्रभारी सचिव आनन्द कुमार उपाध्याय ने योग दिवस पर बताया कि मनुष्य को हल्का आहार लेना चाहिए जो शीघ्रता से पच सके। और प्रतिदिन थोडे समय के योग अवश्य करें।

यह भी देखें  संयुक्त किसान मोर्चा के आहवाहन पर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया

आयुष विभाग के डा० ओम प्रकाश मौर्य एवं योग गुरू राजेश कुमार ने बताया कि योग करने से स्वास्थ्य सही होता है और शरीर निरोग रहता है। व्यक्ति को खान पान में ध्यान देना होगा, पिज्जा बरगर चाउमीन का प्रयोग नहीं करना अधिक से अधिक करें । ऋतु फल का प्रयोग योग दिवस के अवसर पर प्रभारी सचिव आनन्द कुमार उपाध्याय के निर्देशन में जिला कारागार मीरजापुर, जिला सम्प्रेक्षगण गृह किशोर एवं समस्त तहसीलों पर योगाभ्यास कराया गया।

योगा प्रशिक्षण में जनपद न्यायालय के प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश राम किशोर शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश / एफ.टी.सी. चन्द्रगुप्त यादव, सिविल जज (सी०डि०)/प्रभारी सचिव आनन्द कुमार उपाध्याय, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह, न्यायालय प्रबन्धक अर्चित सिन्हा, वरिष्ठ सहायक दीपक कुमार श्रीवास्तव, कम्प्यूटर अस्टिन्ट उमेश कुमार, केन्द्रीय परिसेवी राजेश कुमार विन्द, डिप्टी नाजीर विजय कुमार यादव, चीफ रीडर मनोज कुमार श्रीवास्तव, स्टेनो दिलीप श्रीवास्तव, प्रशासनिक विभाग से शुभंकर भट्टाचार्या, राहुल गुप्ता, मनोज कुमार, रंजीत, रामआशीष,शम्भू यादव, ध्रुव तिवारी, मध्यस्थगण व पैनल अधिवक्तागण, पी०एल०वी० जे.पी.सरोज, कृष्ण कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव एवं न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण ने योगाभ्यास किये और लाभ लिए ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!