हिमाचल में फिर आफत, भूस्खलन की चपेट में आया शिव मंदिर

शिमला | प्रदेश की राजधानी में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन की चपेट में एक शिव मंदिर आ गया। सावन के सोमवार पर पूजा करने पहुंचे करीब 50 लोग से जयादा मलबे में दबे होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं और ख़बर लिखे जाने तक 9 लोगो के शव निकाले जा चुके है और अभी भी रेस्क्यू किया जा रहा है।

ये हादसा शिमला के समरहिल इलाके में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में हुआ है और बताया जा रहा है कि सावन का सोमवार होने के चलते सुबह-सुबह मंदिर में हर रोज के मुकाबले ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। सूबे के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर कहा कि शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया। मुख्यमंत्री सुखू ने मृतक परिवारों को संबलपूर्ण सहायता और समर्थन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से “घरों में रहने” और “भूस्खलन-संभावना वाले” क्षेत्रों के पास जाने से बचने की सलाह दी। उन्होंने यात्रीगण से इस संकट के दौरान राज्य में यात्रा न करने की भी अनुरोध किया हैं ।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!