नदी में डूबने से बीकॉम छात्र की हुई मौत

अभिजीत श्रीवास्तव, केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली गांव के गोमती नदी के किनारे बने अंत्येष्टि स्थल पर रविवार को शव दाह संस्कार करने आये युवक की नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। गौरतलब है कि प्रमिला देवी पत्नी संजय कुमार कई महीनों से बीमार चल रही थी। बीमारी के कारण रविवार को उनकी मृत्यु हो गयी। शव दाह संस्कार के लिए ग्रामीण घाट स्थल पर पहुंचे थे। विकास उर्फ विक्की पुत्र पतिराम 21 वर्ष शव के साथ आया हुआ था। शव जलने के बाद लोग नदी में नहाने लगे इस दौरान विकास भी नदी में नहाने लगा। अचानक गहरे पानी में जाने के कारण अपना संतुलन खो बैठा और नदी में डूबने लगा।\

कास को डूबता देख लोग चीख पुकार करने लगे। साथ आये लोग डूबते हुए विकास को बचाने में असफल रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन शुरू करवा दिये। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर थाने लाकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। वहीं मौत की खबर परिजनों को होते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोगों का रो—रो कर बुरा हाल हो गया है।

 

शव दाह संस्कार करने आया विकास काल की गाल में समा गया

मृतक विकास सरल स्वभाव व मिलन सार इंसान के साथ ही पढ़ने लिखने में काफी अच्छा था। 4 भाईयों में तीसरे नंबर का था। विकास माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट बगथरी आजाद नगर में बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई करता था। पिता पतिराम लुधियाना में धागा मिल कंपनी में काम करते थे। इस समय घर पर आये हुए थे। वह भी शव दाह संस्कार में भी गये थे। विकास नदी में नहाने से पहले अपना कपड़ा और मोबाइल निकालकर अपने पिता को देकर अपने साथी के साथ नहाने चला गया। गहरे पानी में जाने से विकास अपना संतुलन खो बैठा और जिंदगी की जद्दोजहद करने लगा जो आखिर में अपनी जिंदगी जंग को हार गया

यह भी देखें  होम वोटिंग के लिए 04 नवम्बर तक कर सकेंगे आवेदन

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!