खुटहन पुलिस ने गोवंशों के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

 

अभिजीत श्रीवास्तव, जौनपुर।पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में गोवध व गो तस्करी की रोकथाम एवं उसमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में प्र0नि0 खुटहन योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम बीरपालपुर स्थित बगीचे से साहिल उर्फ समशाद पुत्र वहाब उर्फ निरहू ग्राम बीरी समसुद्दीनपुर थाना खुटहन व रुकुमुदिन उर्फ रुक्मुद्दीन उर्फ मुक्खू पुत्र शोहराब निवासी मछलीगाव थाना बदलापुर को दो गाय, एक बछड़ा, एक लकड़ी का ठिहा, एक चापड़, एक चाकू, आधा किलो पालीथिनख् एक तिरपाल, दो प्लास्टिक की बोरी, 4 टुकड़ा रस्सी, 5 सौ रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर दोनों तस्करों को चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 योगेन्द्र सिंह के अलावा उ0नि0 रियाजुद्दीन खां, हे0का0 चन्द्रशेखर सिंह, का0 राहुल यादव एवं म0का0 बिट्टू शामिल रहे

About Author

यह भी देखें  अतीक अहमद का 3000 करोड़ का साम्राज्य तबाह: माफिया का खौफनाक अंत

Leave a Reply

error: Content is protected !!