व्यापारी के उत्पीङन में थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी लाईन हाजिर

देवरिया। पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने लोगों की शिकायत पर तरकुलवा के थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय, पथरदेवा के चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, पथरदेवा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबिल राम चंद्र यादव, का बृजेश कुमार, का विजय कुमार यादव, का राहुल यादव, का मृत्युंजय मौर्य, का राहुल कुमार को लाईन हाजिर कर दिया। पुलिस लाईन से प्रदीप शर्मा को तरकुलवा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पथरदेवा चौकी पर प्रभारी के रूप में कवीन्द्र नाथ सिंह को महुआडीह चौकी से भेजा गया है। रुद्रपुर से महेंद्र प्रताप को महुआडीह चौकी की कमान सौपी गयी है। पथरदेवा चौकी पर पुलिस लाईन से सिपाही भेजे गए हैं।
आरोप है कि एक व्यापारी को लॉक डाउन के दौरान किसी बात को लेकर चौकी पर बैठाया गया था।उसके बाद उससे पैसे लेकर छोङा गया था।जिसकी शिकायत लोगो ने पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र व मंत्री जी से की थी। पुलिस अधीक्षक के कड़े कदम से महकमे में हड़कम्प मचा है। लापरवाह और घुसखोर पुलिसकर्मी कप्तान के इस निर्णय से सहम उठे हैं।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!