राज्यमंत्री ने खानापट्टी ग्राम सचिवालय का किया लोकार्पण

अभिजीत श्रीवास्तव, सिकरारा, जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने रविवार को खानापट्टी गांव में बने नवनिर्मित ग्राम सचिवालय (पंचायत भवन) का लोकार्पण पूजन-अर्चन करने के बाद फीता काटकर व भवन के मुख्य द्वार पर लगे शिलापट्ट का अनावरण करके किया। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज के स्थापना की मांग करते थे। उनके सपनों को साकार करने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है। खानापट्टी गांव में बना यह भव्य सचिवालय उसी का एक नमूना है। ग्राम सचिवालय बन जाने से अब ग्रामीणों को ब्लाक व तहसीलों का चक्कर नहीं कटाना पड़ेगा। अब एक छत के नीचे उन्हें सारी सुविधाएं मिलेंगी। राज्यमंत्री ने गांव में अमृत सरोवर के निर्माण व सुंदरीकरण तथा खेल मैदान विकसित कराने के लिए खंड विकास अधिकारी शरद श्रीवास्तव से जानकारी लेकर निर्माण कार्य अविलंब करने की बात कही। साथ ही गाँव में खेलों के विकास के लिए युवक मंगल दल के गठन व खेल किट उपलब्ध कराने की बात भी कही। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा के छः साल की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा किया। इसे पहले ग्राम प्रधान किरन सिंह व उनके पति विनय सिंह ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र, विजय बहादुर सिंह, गुलाल सिंह, शोभनाथ सिंह, अवधेश सिंह, अरविन्द सिंह, वेद प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, अवधेश निषाद, लालजी शर्मा, आनन्द सिंह, शिवानंद सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरुण यादव, विवेकानन्द यादव, शरद श्रीवास्तव, ब्रह्मजीत सिंह, सुशील सिंह, सूर्य प्रताप सिंह आदि प्रमुख रहे। प्रधान की पुत्री रूपा सिंह ने गांव की सभ्यता संस्कृति व सुंदरता पर मनोहारी गीत प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक यदुनाथ सिंह व संचालन शरद सिंह ने किया। अन्त में सचिव प्रदीप शंकर श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया

यह भी देखें  अखिलेश यादव का दैनिक जागरण पर हमला: पढ़ना बंद करें सपा कार्यकर्ता

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!