टीडीपीजी कालेज की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कम्प

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर :नगर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही टीडी पीजी कालेज की बीएससी की छात्रा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा द्वारा सुसाइड करने की खबर मिलते ही सनसनी फैल है। मौके पर सीओ सिटी , लाइन बाजार थाने की मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के आज़मगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहपुर गांव निवासी योगेंद्र यादव की पुत्री खुशबू यादव टीडीपीजी कालेज की बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी वह हुसेनाबाद मोहल्ले में रमेश मिश्रा के घर मे किराए पर रहती थी। बुधवार को वह अपनी माँ से फोन पर बातचीत की उसके बाद उसने फांसी लगा ली। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सीओ कुलदीप गुप्ता, लाइन बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि आज़मगढ़ जनपद के रहने वाले योगेंद्र यादव की पुत्री खुशबू यादव टीडीपीजी कालेज की प्रथम वर्ष की छात्रा थी , आज पुलिस को सूचना मिला कि उसने हुसेनाबाद मोहल्ले में किराये के मकान में सुसाइड कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर उसके घर वालो को सूचना दी गई। घटना के पीछे सीओ सिटी बताया कि मृतक छात्रा के घर वालो ने बताया कि उसके पड़ोसी गांव के एक युवक से लड़की से बातचीत चल रही थी , इस विंदु पर जांच चल रही है ।

यह भी देखें  कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किया कार्यभार ग्रहण

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!