जौनपुर : पुलिस अधीक्षक ने दो थाना प्रभारियों को किया लाइन हाजिर

 

अभिजीत श्रीवास्तव, जौनपुर | पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने आज बुधवार को फिर दो थानेदारो का विकेट गिरा दिया है। थाना कोतवाली मड़ियाहूं प्रभारी ओम नरायन सिंह की लम्बी शिकायत के बाद उन्हे लाइन हाजिर करते हुए सुधीर आर्या को मड़ियाहूं का कोतवाल बना दिया है। ये वही आर्या है जब थाना लाइन बाजार के प्रभारी थे तो इन्ही के कार्यकाल में थाना परिसर से पुलिस विभाग की सरकारी गड़ी चोरी हो गयी थी जिससे पुलिस विभाग की खासी किरकिरी हुई थी। आज तक साफ नहीं हो सका कि चोरी गयी गाड़ी मिली या नहीं इसका पता नहीं चल सका है।

दूसरे थाना प्रभारी बदलापुर विनीत राय को निलंबित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपने पीआरओ अवनीश राय को थाना बदलापुर का प्रभारी बना दिया है। सूत्र की माने तो जल्द कुछ और थाना प्रभारियों नाम स्थानान्तरण की लिस्ट में चल रहा है। कई थाना प्रभारी को लाइन की सेवा में आने की संभावना है

About Author

यह भी देखें  वडोदरा : रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव

Leave a Reply

error: Content is protected !!