गोमती नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प, हत्या की आशंका

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर |चन्दवक थाना अंतर्गत ग्राम बराइक्षाबीर स्थित गोमती नदी में अज्ञात युवक के शव को बहता हुआ देख क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची चन्दवक थाना पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए शिनाख़्त एवं कार्यवाही मे जुटी।

क्षेत्रीय लोगों द्वारा बताया गया कि नदी के उपर बने पुल से गुजर रहे कुछ राहगीरों कि नजर गोमती नदी मे बहते हुए शव पर पड़ी। यह बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना चन्दवक पुलिस को दी, मौके पर पहुंची चन्दवक पुलिस ने शव को बाहर निकल कर कब्जे में लिया।

बताते चलें कि मृतक के शरीर पर नीली पैट व टीशर्ट हैं शव का पैर रस्सी से बाधा हुआ था उसकी कमर मे पत्थर लटकता मिला।क्षेत्र के गोमती नदी में अज्ञात शव मिलने से लोगो मे दहशत का माहौल व्याप्त है।

About Author

यह भी देखें  आयुष्मान चिरंजीवी कार्ड हेतु ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!