21 जून को मतदान , 25 जून को होगी मतगणना

 

अभिजीत श्रीवास्तव, जौनपुर | जिला निर्वाचन अधिकारी जिला योजना समिति सामान्य निर्वाचन-2023 ने सर्व साधारण को अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ की अधिसूचना 05 जून 2023 द्वारा उत्तर प्रदेश की नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यो में जिला योजना समिति के सदस्यों का सामान्य निर्वाचन, (यदि मा० न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो), कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है।

उक्त के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यों का सामान्य निर्वाचन नामांकन 17 जून 2023 पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 17 जून 2023 अपराह्न 4.00 से कार्य समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक 21 जून 2023 पूर्वाहन 11.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक मतदान , 25 जून 2023 पूर्वाहन 8.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक मतगणना संपन्न कराया जाएगा।
आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर से सार्वजनिक सूचना निर्धारित प्रपत्र-1 में दिनांक 06 जून, 2023 को निर्गत कर दी गयी है और उसी दिन से नामांकन पत्रों की बिक्री कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष से सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जायेगी।

उक्त निर्वाचन उत्तर प्रदेश जिला योजना समिति नियमावली, 2008 के अनुसार सम्पन्न होगा। यह निर्वाचन गुप्त मतदान द्वारा होगा। नामांकन से मतगणना तक की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में सम्पन्न होगी तथा जिला मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा परिणाम की घोषणा उसी स्थान पर की जाएगी। उक्त निर्वाचन के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे एवं निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

यह भी देखें  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं - सचिव

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!