सलेमपुर क्षेत्र की तीनों नगर पंचायत में नहीं खिल सका कमल

पांडे एन डी देहाती, लार। प्रदेश की 17 नगर निगमों में जनता ने सुशासन व विकास पर विश्वास किया। सत्रहों सीट पर कमल खिला। नगर निकाय चुनाव को यदि लोक सभा का सेमीफाइनल माना जाय तो यह सेमीफाइनल भाजपा ने जीत लिया। चारों ओर योगी का बम -बम गूंजने के बाद भी सलेमपुर क्षेत्र की तीनों सीटों पर भाजपा कोई करिश्मा नहीं कर सकी। टिकट बंटवारे के समय से ही उठा कार्यकर्ताओं का विरोध इतना मुखर हुआ कि पैसा- प्रभाव काम नहीं आया और कमल नहीं खिला। तीनों सीटों पर भाजपा ही नहीं प्रमुख विपक्षी दल सपा भी फिसड्डी साबित हुई। सलेमपुर में काफी पैसे खर्च करने वाले राजेश सिंह मंटू को जीतने के लिए सांसद और राज्यमंत्री ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी लेकिन यहां कमल नहीं खिल सका। यहां निर्दल श्रीराम यादव ने जीत हासिल की। मझौलीराज में भी भाजपा प्रत्याशी बुरी तरह हार गए। यहां निर्दल बिंदू मल्ल ने चुनाव जीता। नगर पंचायत लार में सांसद की प्रतिष्ठा भाजपा की सरोज यादव के साथ लगी थी, लेकिन कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते दूसरे स्थान पर रह गई। भाजपा प्रत्याशी सरोज यादव पिछली बार पूरे जनपद में मात्र सीट नगर पंचायत लार की जीत करके भाजपा की झोली में दिया था। पार्टी ने उन्हें इस बार भी अपना प्रत्याशी बनाया था। यहां निर्दल मूसा रजा लारी ने जीत दर्ज की

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!