शिविर में छात्र-छात्राओं को मिली योग शिक्षा, सूर्य नमस्कार किया

मीरजापुर: आदर्श जनता महाविद्यालय कोलना में विंध्य योग सेवा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं पतंजलि युवा भारत की ओर से मंगलवार को योग शिविर के दूसरे दिन योग गुरु योगी ज्वाला ने बीएड प्रशिक्षुओं को सूर्यनमस्कार के साथ अन्य योग सिखाया। योग शिविर में वज्रासन,मंडूकासन,गोमुखासन,शशकासन,वज्रासन,वक्रासन का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर साधक केवल नियम रूप से सूर्यनमस्कार का अभ्यास करें तो वह जीवन में हमेशा स्वस्थ व निरोग रह सकता है।

योग गुरु ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कैसे अपने दिनचर्या,रात्रिचर्या व ऋतुचर्या का पालन कर नशा मुक्त व दवा मुक्त जीवन को जी सकता है। इस दौरान योग गुरु ने सभी बीएड प्रशिक्षुओं को हे मेरे सद्गुरु प्रणाम बार-बार होठों पे हो आपका नाम बार बार भजन कराते हुए सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि भारत की विरासत योग की इस विद्या को बाबा रामदेव ने आज के समय में जन जन तक पहुँचा कर लाखों करोड़ों लोगों को नया जीवन दान दिया है,जो कि आज योग के द्वारा नए जीवन को ऊर्जा व उत्साह के साथ नशा व व्यसन के बगैर सुखपूर्वक जी रहे है। सभी को योग करना चाहिए। इस अवसर पर शिवपूजन, प्रवीण मौर्य, श्याम सिंह, संतोष कुमार सिंह, रविंद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, अंकित, अवंतिका, कविता यादव व अन्य सभी बीएड अभ्यर्थियों के साथ शिक्षकगणों ने भी योग सत्र में हिस्सा लिया

About Author

यह भी देखें  कोरोना आपदा: थाईलैंड से अप्रवासी भारतीयों ने मदद में बढ़ाये हाथ

Leave a Reply

error: Content is protected !!