बेगूसराय : 4 बच्चों की मां को बेहोश कर किया दुष्कर्म, बनाया घिनौनी वारदात का वीडियो

बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म और फिर वारदात का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किये जाने का मामला सामने आ रहा है। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए 2 आरोपियों को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि महिला शौच के लिए गई थी इसी दौरान आरोपी ने अपने गंदे मंसूबे को अंजाम दिया।

मामला सिंघौल ओपी क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और फिर अक्सर उसे ब्लैकमेल कर संबंध बनाने को दबाव बनाने लगा। जिससे तंग आकर पीड़िता ने स्थानीय थाने में आरोपी युवको के खिलाफ शिकायत कर दी जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि महिला ने पुलिस में शिकायत की थी कि एक माह पूर्व नागदह निवासी सुजीत रजक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर नशे की हालत में उससे दुष्कर्म किया तथा दुष्कर्म का वीडियों बना लिया । उक्त पीडित महिला को सुजीत रजक एवं उसके दोस्त विक्रम पासवान के द्वारा पुनः संबंध बनाने हेतु पीड़ित महिला पर दबाव बनाये जाने लगा एवं संबंध नही बनाने का विरोध करने पर वीडयों वायरल कर दिया था।

वहीँ पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 376/34 भा०द०वि० एवं 67 आई०टी० एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा घटना में अपनी सिंलिप्ता को स्वीकार किया गया है। पीड़ित महिला का धारा 164 के तहत न्यायालय बेगूसराय में बयान दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व दोपहर के समय पीड़िता जब शौच के लिए घर से निकली थी तब वह आरोपी के घर होकर ही पीड़िता शौच के लिए जा रही थी तभी सुजीत रजक ने नशीला पदार्थ सुंघा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था इस दौरान उसका दोस्त पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बना पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा ।

यह भी देखें  यूपी विधान सभा उप चुनाव - समाजवादी पार्टी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!