राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

बूंदी,31 अक्टूबर। वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में  अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) नवरत्न कोहली ने सभी अधिकारियों, अधीनस्थ कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने ने बताया कि राज्य एवं जिला स्तर से मिले निर्देशों की पालना में विभाग में कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

About Author

यह भी देखें  चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर

Leave a Reply

error: Content is protected !!