‘देखो अपना देश’ 20 मई को चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, शिर्डी, त्रंबकेश्वर,घृष्णेश्वर की यात्रा करेंगे यात्री
‘देखो अपना देश’ थीम पर पर्यटकों को बढ़ावा देने के उदेश्य से भारत गौरव ट्यूरिस्ट ट्रेन चलाई जा रही है। 20 मई को बठिंडा, श्रीगंगानगर वाया सीकर होते हुए चलने वाली इस ट्रेन से यात्रियों को शिर्डी, त्रंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, एलोरा गुफा, गोवा का सफर करवाया जाएगा। इसकी मेजबानी का जिम्मा आईआरसीटीसी के चंडीगढ़ रीजन मिला है। आईआरसीटीसी के चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता ने बताया कि भारत गौरव ट्यूरिस्ट ट्रेन 20 मई को बठिंडा से रवाना होगी। सभी आवश्यक सुख सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, जयपुर, सवाईमाधोपुर व सोगरिया से श्रद्धालु यात्रा शुरू कर सकेंगे। 9 दिन व 10 रात्रि का यात्रा का शुरुआती पैकेज 35150 रुपए है।
आईआरसीटीसी के चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता ने बताया कि बठिंडा से 20 मई को रवाना होकर यह भारत गौरव ट्यूरिस्ट ट्रेन शिरडी, गोवा की यात्रा (Bharat Gaurav Tourist Train Tour of Shirdi, Goa) पर रवाना होगी। सभी सुख सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, जयपुर, सवाई माधोपुर व सोगरिया से श्रद्धालु अपनी यात्रा प्रारंभ कर सकेंगे। आईआरसीटीसी (IRCTC) की ओर से 9 दिन व 10 रात्रि की यात्रा के खर्च की शुरुआत 35 हजार 150 रुपये से होती है और सुविधाओं के हिसाब से किराये का निर्धारण किया गया है। यह टूरिस्ट ट्रेन अपने यात्रियों को औरंगाबाद में घृष्णेश्वर व एलोरा गुफा, शिरडी में साईं बाबा मंदिर, नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा गोवा के धार्मिक स्थलों की यात्रा (Visit to Ghrishneshwar and Ellora Caves in Aurangabad, Sai Baba Temple in Shirdi, Trimbakeshwar Jyotirlinga in Nashik and religious places in Goa) करवाएगी।

आईआरसीटीसी चंडीगढ़ के पर्यटन प्रवक्ता शुभम आर्य ने बताया कि इस टूर की बुकिंग प्रक्रिया को सुगम बनाने व ग्राहकों के लिए इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए पेटीएम व रेज़रपे जैसी पेमेंट गेटवे संस्थाओं से करार किया है जिससे टूर की राशि का भुगतान आसान किस्तों में भी किया जा सके। भुगतान के लिए कुल राशि को 3, 6, 9, 12, 18 व 24 महीनों की किश्तों मे पूरा किया जा सकेगा। किश्तों मे भुगतान की यह सुविधा डेबिट व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बुकिंग करने पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा की पूरी अवधि के दौरान आईआरसीटीसी की टीम स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखेगी एवं यात्रियों (Passengers) को सुरक्षित व चिंता मुक्त अनुभव देने का प्रयास करेगी और प्रत्येक भोजन सेवा के बाद रसोई और रेस्तरां को साफ व सेनिटाइज किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जा सकते हैं और ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। बुकिंग की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट पर, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध है।