देवरिया : एसपी ने एक महीने के भीतर तीसरी बार किया फेरबदल
- व्यापक फेरबदल के तहत देवरिया के थानाध्यक्षों की पदों पर नये चेहरे
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस महकमे में एक महीने के भीतर तीसरी बार व्यापक तबादला कायम किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रविवार की देर रात जारी सूची में 10 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर कार्यक्षेत्र में फेरबदल किए हैं। इस तबादले के बाद, जिले के थानाध्यक्षों की पोस्टिंग में बदलाव हुआ है।
लार थाना पर तैनात किए गए इंस्पेक्टर राहुल सिंह को लाईन हाजिर कर दिया है। वहीं मेहरौना चौकी पर तैनात रहे सब इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह को बरियारपुर थाना का प्रभारी बनाया गया है। बरहज थाना की कमान संभाल रहे अनिल यादव को पुलिस अधीक्षक का पीआरओ तैनात किया गया है। जिले के विभिन्न थाना में प्रभारी रहे मईल थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद राजभर को कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी रेल रोड,सिविल लाईन की कमान दी गई है। वहीं सिविल लाईन चौकी प्रभारी रहे सब इंस्पेक्टर सुमित कांत को सदर कोतवाली के सेंटर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को सिविल लाईन, मेडिकल कॉलेज चौकी से लार थाना के मेहरौना चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रहे जितेन्द्र सिंह को बरहज थाना का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर कपिल देव को लार थाने की कमान दी गई है। बरियारपुर थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज को मईल थाना का प्रभारी बनाया गया है।