समस्याओं के समाधान हेतु किसानों को एकजुट होकर लड़ने की है जरूरत

अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर:भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई की मासिक पंचायत व भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर की जयंती शुक्रवार को शिव मंदिर समदपुर के परिसर में मनाया गया । पंचायत में भारतीय संविधान के शिल्पकार डा भीम राव अम्बेडकर के 132 वे जन्म दिवस पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह ने कहा की शिक्षा ही सबसे बड़ी कुंजी हैं, संविधान को पढ़ने और पढ़ाने की जरूरत हैं, किसानों की समस्याओ के समाधान के लिए बाबा साहब के संविधान और भारतीय किसान यूनियन के साथ संगठित होकर लड़ने की जररूत हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि आज़ादी के पुर्व बाबा साहब चिंतन करते थे कि आज़ादी के बाद देश के किसान , मजदूर, गरीब, अल्पसंख्यक, पिछड़े, बहुजन, समुदाय के लोगों का हालात क्या होगा, एक चिंतक के रूप मे संविधान का निमार्ण किया जिससे समानता का अधिकार मिला। मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने देश की दशा और दिशा बदलने का काम संविधान निर्माण कर किया। जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब पढ़ने के लिऐ बिदेश कोलंबिया गए , समता, समानता, बसुधैव कुटुंबकम, के भाव से काम करते थे।

किसानों के पंचायत मे अहरौरा टोल प्लाजा को हटाने के रणनीति पर चर्चा हुई,कहा कि यह टोल अस्थाई और अवैधानिक हैं इसको हटाना सुनिश्चित किया जाए, बिजली विभाग द्वारा किसानों से वसुली के नाम पर आरसी न काटा जाय, पंजीकृत किसानों का सत प्रतिशत गेंहू ख़रीद किया जाय। संगठन के विस्तार करने पर बल दिया गया और सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया की गांव स्तर पर कमेटी बनाई जाय। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी और संचालन वीरेंद्र सिंह ज़िला महासचिव ने किया। बैठक में भाकियू जिला उपाध्यक्ष शिवप्रसाद सिंह,जिला कोषाध्यक्ष स्वामीदयाल सिंह, रामसूरत सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, परशुराम मौर्या , सदानंद सिंह, रामबृक्ष सिंह, ओमप्रकाश सिंह, घूरे प्रसाद बिंद, लक्ष्मण प्रसाद, गोरखनाथ सिंह,अलाउद्दीन , जगदीश सिंह,अनन्त राम सिंह तथा अन्य लोग रहे।

यह भी देखें  जयशंकर का ट्रंप पर तंज, 'कान खोलकर सुन लें', ऑपरेशन सिंदूर पर दिया जवाब - The Newswala

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!