पांच दिवसीय योग शिविर का हुआ शुभारंभ

अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर: आदर्श जनता महाविद्यालय कोलना में सोमवार को विंध्य योग सेवा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं पतंजलि युवा भारत की ओर से पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ।जिसमें योग गुरु योगी ज्वाला ने जनपद के विभिन्न स्थानों से आए बीएड प्रशिक्षुओं को ओंमकार एवं गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ योग सत्र की शुरुआत कराते हुए महर्षि पतंजलि के द्वारा बताए गए ,अष्टांग योग के आठ अंग, यम नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि से परिचित कराते हुए, सुखासन, सिद्धासन, पद्मासन, दंडासन,वज्रासन आदि अभ्यास के साथ साथ भस्त्रिका कपालभाति के साथ अन्य प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सभी बीएडo प्रशिक्षकों को योग के साथ-साथ खानपान के बारे में भी बताते हुए कहा कि अगर आपको अपने जीवन में स्वस्थ रहना है तो प्रतिदिन प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व उठकर , सर्दी के मौसम में गुनगुने जल एवं गर्मियों के मौसम में तांबे के पात्र के पानी का प्रयोग करें,जिससे पेट से संबंधित हजारों व्याधियों को दूर कर एक स्वस्थ जीवन के आयाम लिए एक बेहतर उपाय है।जीवन को जीवन की तरह जीने के लिए तथा जीवन के वास्तविक तारों से परिचित होने के लिए हर एक साधक को संकल्प लेना होगा कि अपने दिन के 24 घंटों में से आधे से एक घंटे योग के लिए अवश्य निकालें तभी जीवन स्वस्थ एवं सुखमय हो सकेगा।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जीवन की व्यस्तता में हर एक व्यक्ति किसी न किसी रोगों से ग्रसित है, और हर एक घर में अंग्रेजी दवाओं का सेवन किया जा रहा है ।अगर साधक को व्याधि मुक्त एवं समाधि युक्त जीवन जीना है तो योग की संकल्पना को स्वीकार कर उसे अपने जीवन में उतारना होगा तभी,सभी का जीवन सार्थक एवं सफल है। इस अवसर पर शिवपूजन,प्रवीण मौर्य,श्याम सिंह,दिनेश कुमार विश्वकर्मा,रविन्द्र कुमार सिंह, सीमा सिंह,संतोष कुमार सिंह, प्रदीप कुमार,अंकित,अनिल शर्मा, दिवाकर,आशीष,गौतम,गरिमा सोनी,गरिमा सिंह,प्रियंका,प्रतिभा सिंह,अवंतिका,कविता यादव, ज्योति के साथ साथ बीएड के समस्त प्रशिक्षुओं ने योग सत्र में हिस्सा लिया

यह भी देखें  बच्चों को मिले सुरक्षित बचपन - अतिरिक्त जिला कलेक्टर

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!