स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों संग विधानसभा छानबे के उप चुनाव एवं नगर निकाय
    सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
  • कलेक्ट्रेट में स्थापित नामांकन कक्ष एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी किया गया निरीक्षण
अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर- विधानसभा छानबे उप निर्वाचन 2023 एवं नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल ने मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल सहित अन्य अधिकारियों के साथ राजकीय पालीटेक्निक में विधान उप निर्वाचन के मतगणना एवं स्ट्रांग रूम का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पार्टियो के रवानगी स्थल, मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम एवं वहां पर कार्मिको एवं मतगणना एजेंट को आने जाने की व्यवस्थाओं से सम्बन्धित रूट चार्ट तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिये बैरी केटिंग कंट्रोल आदि भ्रमण कर निरीक्षण करते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

तत्पश्चात नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के मतदान के उपरान्त राजकीय इंटर कालेज महुवरिया एवं केन्द्रीय विद्यालय में होने वाले मतगणना कक्ष स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तत्पश्चात दोनो निर्वाचनों के लिये निर्वाचन कार्मिको के प्रशिक्षण स्थल का भी निरीक्षण करते हुये विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी। इस अवसर पर उप िजला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि जी0आई0सी0 परिसर महुवरिया में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय में नगर पालिका परिषद मीरजापुर के लिये मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम बनाया गया है तथा राजकीय इंटर कालेज के सभागार में नगर पंचायत कछवा के लिये मतगणना स्थल बनाया गया हैं। जिसके लिये सभी व्यवस्थाए व सुरक्षा व्यवस्था हेतु बैरीकेटिंग, रूट चार्ट आदि बनाया जा रहा हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि कल तक समस्त रूट चार्ट व नक्शा बनाकर उपलब्ध कराया जाय ताकि उसी अनुसार वेंडर अपना कार्य प्रारम्भ कर सकें। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्मिको के प्रशिक्षण के तैयारियों के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी को विस्तृत जानकारी दी।

यह भी देखें  अपनी कर्मठता, संवेदनशीलता और दूरदर्शिता के लिए याद आएंगे सिद्धार्थ

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा छानबे के लिये मुख्य राजस्व अधिकारी न्यायलय में बनाये गये नामांकन कक्ष व सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट में परिसर में स्थित उप जिलाधिकारी के न्यायालय में नगर पालिका मीरजापुर के अध्यक्ष पद के नामाकंन हेतु एवं अपर उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय/कार्यालय में नगर पंचायत कछवा के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के नामाकंन के लिये बनाये जा रहे स्थल का पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट में आने वाले प्रत्याशियों के लिये व्यवस्था, पार्किंग, बैरीकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समय रहते सभी व्यवस्थाए पूर्ण कर ली जाय तथा नामाकंन कक्ष के आस पास यथा कलेक्ट्रेट परिसर में अनुमन्य व्यक्ति ही प्रवेश कर सकें इसके लिये भी व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी नीरज प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर परमानन्द कुशवाहा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!