मड़हे में लगी आग से गृहस्थी का सामान जला

  • संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में लगी आग बाइक सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • आग की चपेट में आने खलिहान में मड़ाई के लिए रखा गेहूं की फसल भी जलकर राख

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के अमहा गांव बुधवार शाम पांच बजे के करीब गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ मुन्ना कोल के मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।आग की चपेट में आने से मड़हे में रखी बाइक व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।मड़हे में अचानक आग की लपटे उठती देखकर गृहस्वामी के शोरगुल मचाने पर ग्रामीण डिब्बा बाल्टी में पानी लेकर दौड़ पड़े और आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और मड़हे से सटे गिरिजा शंकर उर्फ पप्पू के परचून की दुकान भी आग की चपेट में आ गई लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में परचून का कुछ सामान बाहर निकाल लिया गया। मड़हे में लगी आग ने मड़हे से सटे खलिहान में रखे गेहूं की फसल को भी अपने चपेट में ले लिया किसान अनिल कोल की मड़ाई के लिए रखा डेढ़ बीघा गेहूं की फसल और चंद्रशेखर का ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मोटर पंप चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए नही पहुंच सकी थी

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!