ई0वी0एम0 एवं सामान्य प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

  • विधान सभा 395-छानबे उप निर्वाचन एवं नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने
    हेतु जिला पंचायत सभागार में मास्टर ट्रेनर ई0वी0एम0 एवं सामान्य प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर: विधान सभा 395-छानबे उप निर्वाचन एवं नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिला पंचायत सभागार में मास्टर ट्रेनर ई0वी0एम0 एवं सामान्य प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षकअमरनाथ सिंह, प्रधानाचार्य आई0टी0आई0, उप प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज, जिला प्रशिक्षण अधिकारी भोड़सर, सहायक चकबन्दी अधिकारी एवं प्रशिक्षक राजकीय पालिटेक्निक बथुआ, मीरजापुर द्वारा विस्तृत रूप से 02 पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उपस्थित मास्टर ट्रेनर ई0वी0एम0 के प्रतिभागियों की संख्या-30 एवं सामान्य प्रशिक्षण पोस्टल बैलेट के प्रतिभागियों की संख्या-30 थी, जिसमें समस्त प्रतिभागी उपस्थित पाये गये। प्रथम पाली में ई0वी0एम0 सम्बन्धी प्रशिक्षण एवं द्वितीय पाली में मतपत्र (बैलेट पेपर) से चुनाव कराये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। चुनाव प्रक्रिया में पोलिंग पार्टी के गठन, पीठासीन अधिकारी सहित पोलिंग पर्सनल के दायित्व एवं अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। सर्वप्रथम प्रशिक्षण के प्रथम पाली में विधान सभा उप निर्वाचन 395-छानबे में कुल 444 बूथ पर कुल 2309 कार्मिकों को प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर टेªनर-ई0वी0एम0 को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वी0वी0पैट कनेक्शन अर्थात केबिल को जोड़कर संचालन किये जाने के लिये प्रशिक्षित किया गया। द्वितीय पाली में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में कुल 332 बूथ पर 1732 कार्मिकों को प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनर (सामान्य प्रशिक्षण) को बैलेट बाक्स को खोलना, सील करना, विभिन्न प्रपत्रों को भरना एवं सांविधिक एवं असांविधिक लिफाफे के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी । ज्ञातव्य है कि जनपद मीरजापुर में 03 नगर पालिका- अहरौरा, चुनार व मीरजापुर एवं 01 नगर पंचायत कछवां है, जिसके लिए मतदान मतपत्र (बैलेट पेपर) के माध्यम से कराया जायेगा।

यह भी देखें  शिक्षक दंपती हत्याकांड में लेन-देन और बदले का एंगल भी जांच में, सर्विलांस से खुलेगा राज

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!