गांव बसा नहीं कि लुटेरे हाजिर कहावत को सच करते हुए दबंगों ने रेस्टोरेंट में की चोरी

  • गाँव बसा नहीं की लुटेरे हाज़िर कहावत को चरितार्थ करते हुए दबंगों ने रेस्टोरेन्ट में की चोरी
  • राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे एक रेस्टोरेन्ट में देर रात्रि चार पहिया वाहन सवार अज्ञात मनबढ़ दबंगों ने मचाया उत्पात

जौनपुर: जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटियां स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे लबे रोड पर देर रात्रि एक रेस्टोरेन्ट को मनबढ़ दबंगों ने बनाया निशाना। बता दें कि स्कार्पियो वाहन से सवार होकर पहुचें मनबढ़ दबंगों ने रेस्टोरेन्ट में जमकर उत्पात मचाते हुए स्टोर रुम का ताला तोड़कर 1500 सौ से 2000 रुपये की चोरी की घटना को बेख़ौफ होकर अंजाम दे डाला। रेस्टोरेन्ट मालिक शुभम सिंह पुत्र नीरज सिंह ने बताया कि घटना से लगभग आधे घंटे पहले ही मैं घर गया था कि उसके आधे घंटे बाद ही दबंगों द्वारा देर रात्रि इस घटना को अंजाम दिया गया। जिस समय बेख़ौफ दबंग रेस्टोरेन्ट में घुसकर उत्पात मचा रहे थे उस समय हमारे सभी स्टाफ बगल के स्टाफ़ रुम में सो रहे थे जैसे ही तोड़फोड़ की आवाज सुनायी दी तो वह लोग देखे की चार पहिया वाहन से आये 4 से पांच की संख्या में अज्ञात दबंगों ने रेस्टोरेन्ट के स्टोर रुम का ताला तोड़ने के बाद कई गमलों को तोड़ कर खूब आतंक मचाया। रेस्टोरेन्ट मालिक ने बताया कि मेरे सभी स्टाफ गैर जनपद के हैं इस लिए सभी बहुत बुरी तरह घबरा गए जब यह घटना घटित हुई थी।

इस पूरे मामले की घटना रेस्टोरेन्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा हैं कि जब लबे रोड दबंगों द्वारा इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है जिससे क्षेत्रीय व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गया है कि कभी भी उक्त मनबढ़ दबंगों द्वारा भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।
चोरी की घटना के सम्बन्ध में रेस्टोरेन्ट मालिक ने बताया की सुबह सबसे पहले डायल 112 पुलिस को सूचना दिया गया है उसी के साथ थाना पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है। तहरीर मिलने पर थाना पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

यह भी देखें  मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता- हनुमान की अंधेरी जिंदगी में आया उजाला

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!