गहलोत सरकार घोर हिंदू विरोधी, राम-कृष्ण नहीं,तो क्या राक्षस-गुंडों का झण्डा लगाएं – मदन दिलावर

  • विधायक दिलावर का गहलोत सरकार पर घोर हिंदू विरोधी होने का आरोप, कहा- राम-कृष्ण नहीं,तो क्या राक्षस-गुंडों का झण्डा लगाएं

कोटा के रामगंज मंडी से विधायक और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर उदयपुर जिला कलेक्टर के जिले में धार्मिक झण्डियां नहीं लगाने और दो महीने तक धारा 144 लगाने के आदेश से बेहद खफा है। दिलावर ने कहा- कांग्रेस की गहलोत सरकार घोर हिंदू विरोधी है। मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि एक अधिकारी ने आदेश जारी किया है कि अब आप धार्मिक झंडे नहीं लगाएंगे, यानी अब राजस्थान में धार्मिक झंडे नहीं लगेंगे। महाराणा प्रताप, शिवाजी, भगवान राम, भगवान कृष्ण का झंडा नहीं लगेगा। दिलावर बोले- सीएम गहलोत बताएं कि क्या अब राक्षसों का झण्डा लगाएं ? क्या दैत्यों और गुंडों का झंडा लगाएं ? इस राम-कृष्ण के देश में राम-कृष्ण का झंडा नहीं लगेगा, तो किसका झंडा लगेगा? वो तो हमको पहले ही पता था कि आपके आका राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदू जब मंदिर में जाते हैं तो लड़कियां छेड़ने जाते हैं। इससे पहले जब नवरात्रा और रमजान एक साथ आए, तो आपने एक आदेश जारी कर कहा था कि मुस्लिम बस्तियों में लाइट पूरी आनी चाहिए। लाइट नहीं जानी चाहिए। जबकि हिंदू बस्तियों की आपको चिंता नहीं की। आपने पुलिस के नए थानों में भगवान का नाम लेना बंद करवा दिया। वहां पूजा अर्चना और आरती नहीं हो सकती। ऐसा आपने आदेश जारी करके ये प्रूव कर दिया है कि आप घोर हिंदुओं के घोर विरोधी हैं, हिंदुओं के दुश्मन है। राम कृष्ण के दुश्मन हैं।

यह भी देखें  Jaipur Muslims Pray with Black Armbands to Protest Waqf Bill

आपके आका भी हमें नहीं रोक सकते, ऐसा कानून हम नहीं मानेंगे-दिलावर

रामगंजमंडी से बीजेपी विधायक दिलावर बोले- राम-कृष्ण से हम भारतीय और राजस्थान के लोगों को कोई अलग नहीं कर सकता है। अशोक गहलोत साहब, आप कितनी ही ताकत लगा लें। हम राक्षसों की जय नहीं बोल सकते। हम भगवान राम की जय बोलेंगे, श्री कृष्ण की जय बोलेंगे और हनुमान जी की जय बोलेंगे। सारे के सारे जितने भी धरती पर महापुरुष हुए हैं उनकी जय बोलेंगे। महाराणा प्रताप, शिवाजी, पन्नाधाय, दुर्गादास राठौड़ और पृथ्वीराज चौहान की जय बोलेंगे। आपके आका भी हमें नहीं रोक सकते, आपके पुरखे भी हमें इनका नाम लेने से नहीं रोक सकते, इनका झण्डा लगाने से नहीं रोक सकते। चाहे जितनी धाराएं लगा दो, चाहे कितने ही कानून बना दो, लेकिन ऐसा कानून हम नहीं मानेंगे, जो हिन्दू विरोधी होगा, देश विरोधी होगा, राष्ट्रविरोधी होगा, शिवाजी विरोधी होगा, महाराणा प्रताप विरोधी होगा, ऐसा कानून हम आपका मानने को तैयार नहीं हैं।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!