सम्राट अशोक महान ने लोगों में वैज्ञानिक सोच जागृत किया: संजय मौर्य

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: सम्राट अशोक महान ने अपने शासन काल में लोगों में वैज्ञानिक सोच जागृत किया। अशोक काल में नालंदा, तक्षशिला जैसे विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय थे। पूरे विश्व से लोग भारत में शिक्षा ग्रहण करने आते थे जिसके चलते भारत को विश्व गुरु कहा जाता था। उक्त बातें संजय मौर्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियदर्शी अशोक मिशन एवं मौर्य बंधुत्व क्लब ने जिला शाक्य मौर्य सोसायटी के तत्वावधान में सम्राट अशोक भवन लखनपुर में आयोजित सम्राट अशोक महान की 2327वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य कही। इसके पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अवकाशप्राप्त प्रवक्ता इण्टर कालेज एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयदत्त मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जहां मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र मौर्य विधायक प्रतापगढ़ एवं विशिष्ट अतिथियों में मौर्य बंधुत्व क्लब के संस्थापक राम सजीवन मौर्य, मौर्य बंधुत्व क्लब के अध्यक्ष राम अचल मौर्य, प्रयागराज के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य, आईएफएस विष्णुकांत कुशवाहा रहे। इस मौके पर राकेश मौर्य बदलापुरी सहित उनके साथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जहां अतिथि सत्कार राम सकल मौर्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कोषाध्यक्ष मौर्य शाक्य सभा किया। साथ ही मौर्य शाक्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचन्द मौर्य ने सैकड़ों जरूरमतमन्द महिलाओं को साड़ी दिया। इसी क्रम में सम्राट अशोक कालीन की शिक्षा व्यवस्था का उल्लेख करते हुये मंचासीन वक्ताओं ने सम्राट अशोक के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया। साथ ही कहा कि आज हमारा अस्तित्व उनके बल पर ही जिन्दा है। मंच का संचालन शाक्य मौर्य सोसायटी के प्रवक्ता कमलाकान्त मौर्य ने किया। समारोह में आये अतिथियों का स्वागत जिला शाक्य मौर्य सोसायटी के जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मौर्य, महामंत्री कैलाश नाथ मौर्य, संगठन मंत्री दिनेश चन्द्र मौर्य, मीडिया प्रभारी पंकज मौर्य, नगर अध्यक्ष रमेश चन्द्र मौर्य, उपाध्यक्ष हीरा लाल मौर्य, कार्यालय प्रभारी प्रमोद मौर्य, कार्यक्रम प्रभारी/युवा जिलाध्यक्ष शाक्य मौर्य सोसायटी प्रदीप मौर्य ने किया। इस अवसर पर मौर्य शाक्य सोसायटी की सहयोगी संस्था प्रियदर्शी अशोक मिशन के ज्ञान प्रकाश मौर्य, सम्राट सेना के अध्यक्ष जितेन्द्र मौर्य, लाल बहादुर मौर्य, रमेश मौर्य, अनिल मौर्य सहित तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। अन्त में मौर्य शाक्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचन्द मौर्य ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी देखें  परामर्श कैंप 23 एवं 24 दिसंबर को

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!