हाई टेंशन विद्युत करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

अभिजीत श्रीवास्तव

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर: पवांरा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी सुशील मिश्रा उर्फ बबलू (44)पुत्र क्षमा नाथ मिश्रा की 11हजार वोल्टेज विद्युत करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई।  बताते हैं कि उक्त गांव निवासी सुशील मिश्रा उर्फ बबलू पताका लगाने हेतु हरा बांस ले जा रहे थे।बांस ले जाते समय उसका ऊपरी हिस्सा नीचे लटक रहे 11 हजार हाई टेंशन विद्युत तार से टच हो जाने से विद्युत करेंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे ।इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि हाई बोल्टेज विद्युत तार के नीचे लटकने की सूचना कई बार बिजली विभाग को दी गई लेकिन उनके द्वारा लटक रहे तार को सही नहीं कराया गया। जिसके चलते बबलू मिश्रा की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंवारा राज नारायण चौरसिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

About Author

यह भी देखें  प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा मतदान

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!