जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मीरजापुर, रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, पूरा शहर हुआ शामिल

  • रामनवमी के पावन पर्व पर निकली श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा
  • रामनवमी पर भगवामय हुआ शहर, गूंजा जय श्रीराम का नारा
  • एक ही नारा,एक ही नाम,जय श्रीराम के उद्घोष से बाजार हुआ गुंजायमान
अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखण्ड नरायनपुर व जमालपुर के सयुंक्त तत्वाधान में रामनवमी के पावन पर्व पर गुरुवार को भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाला गया। यात्रा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी स्थल रिट्ठीपुर भुईली खास से जय श्री राम का उद्घोष करते हुये रथ,डीजे व सैकड़ो की संख्या में राम भक्त भगवा झण्डा लिए हुए प्रारम्भ हुई। पूरा बाजार जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया। यात्रा भुईली बाजार से होते हुये शर्मा रोड़(अदलहाट) पहुँची। सभी बजरंगियों द्वारा शर्मा रोड पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सभी भक्त नाचते गाते हुये भगवा झण्डा फहराते हुये मील पर से संकटमोचन मन्दिर थाने के पास शोभा यात्रा का समापन भगवान की आरती कर समाप्त हुआ।श्रीराम शोभा यात्रा समिति के संरक्षक ई० राज बहादुर सिंह,अध्यक्ष सत्यम,यात्रा प्रभारी राजन तिवारी,संयोजक विजय जायसवाल व समिति के अन्य पदधिकारियों ने यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय शुक्ला,जिला संयोजक अभिषेक, अभय, अभिजीत, दुर्गावाहिनी संयोजिका अंजली, आजाद, किशन, मनीष कट्टा, अमित पाण्डेय, गोपाल बजरंगी, विकास, विजय आशीष, अंकित, कार्तिक, योगेन्द्र, मंगल, अभिषेक अमित, सँघर्ष, आकाश, किशन व अन्य राम भक्त उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!