इंदौर : रामनवमी पर बड़ा हादसा, श्रीबेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 13 की मौत

मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में बनीं बावड़ी की छत धंसने से 13 लोगों की मौत हो गई हादसे की भयावहता देखकर लग रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 40 फीट गहरी बावड़ी में 40 से ज्यादा लोग गिरे थे। बावड़ी से कुल 11 शव निकाले गए, जबकि पुलिस ने रस्सियों की मदद से 19 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। बावड़ी में चार से पांच फीट पानी है। इधर मंदिर में दर्शन करने आया एक बच्चा अब भी लापता है। मौके पर मौजूद लोग बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने प्रयास कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि पटेल नगर के मंदिर में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है ।


एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सपना संगीता रोड स्थित स्नेह नगर में हवन के दौरान हादसा हुआ। 25 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे। तभी ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी छत टूट गई और लोग नीचे गिर गए। चंद्रप्रकाश गोयल ने बताया कि गिरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी हैं। यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। कन्या पूजन का कार्यक्रम था, इसलिए मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। इस हादसे के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तंग गलियां होने से राहत कार्य में थोड़ी परेशानी आ रही है। एंबुलेंस व 108 की गाड़ी निकलने में भी परेशानी हो रही है। बावड़ी में गिरे कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया है। कलेक्टर और प्रशासन की टीम सूचना मिलते ही यहां पहुंच गए।

यह भी देखें  एक्स्प्रेस वे पर हादसा, लार के तीन लोगों की मौत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बेलेश्वर महादेव मंदिर स्थित बावड़ी में श्रद्धालुओं के गिरने की घटना पर संज्ञान लिया। सीएम ने इंदौर कलेक्टर, कमिश्नर से फोन पर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय, इंदौर जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है । इंदौर पुलिस के आला अधिकारी, जिला प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है। तेजी से बावड़ी में फंसे श्रद्धालुओं को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!