वडोदरा : रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव
गुजरात के वडोदरा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि वडोदरा के फतेपुरा इलाके में शोभायात्रा निकाली जा रही थी तभी दंगाइयों ने पथराव शुरू कर दिया और सड़क पर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ करने लगे। घटना के बाद इलाके की दुकानें बंद हो गईं, हालांकि ख़बर लिखे जाने तक पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया हैं। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी सुरक्षाबल की तैनाती प्रशासन द्वारा की गई है।
गुरुवार को वडोदरा में रामनवमी की यात्रा निकाली जा रही थी। फतेपुरा गराना पुलिस चौकी के पास अचानक शोभायात्रा पर पथराव शुरू कर दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। पत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक मस्जिद के नजदीक दोनों पक्षों में झड़प हुई। तुरंत ही मौके पर पुलिस फोर्स नेमोर्चा संभाला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को पकड़नेकी शुरुआत कर दी है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर उतारा गया है। डीसीपी यशपाल जागानिया ने कहा कि – रामनवमी शोभायात्रा के दौरान एक मस्जिद के सामने स्थिति थोड़ी तनाव पूर्ण हो गई थी। मौके पर शांति बहाल कर दी गई है। लोगों को घर भेज दिया गया है। कोई भी घायल नहीं हुआ है। शोभायात्रा भी आगे बढ़ा दी गई। किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं हुई है।