सरयूपारीण ब्राह्मण समाज का होली मिलन एवं परिचय सम्मेलन समारोह 26 मार्च को

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज, राजस्थान का होली मिलन समारोह एवं परिचय सम्मेलन रविवार चैत्र शुक्ल पक्ष पंचमी संवत 2080 दिनांक 26 मार्च 2023 को जयपुर स्थित हरियाणा सुहागन लॉन, अर्जुन नगर और महेश नगर फाटक के मध्य में सायं 3 बजे से 6 बजे तक मनाया जायेगा। सरयूपारीण ब्राह्मण समाज, राजस्थान के महासचिव सुरेंद्र प्रसाद चौबे ने बताया कि 26 मार्च को राजस्थान के सरयूपारीण ब्राह्मण समाज अपना होली मिलन समारोह मनायेगा साथ ही परिचय सम्मलेन का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमे जयपुर के साथ साथ राजस्थान के किसी भी इलाके में रह रहे सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के लोग सपरिवार इकठ्ठा हो रहे हैं। समारोह में देवी गीत, चैता , भजन और भोजपुरी लोक संगीत का भी आयोजन हो रहा है साथ ही नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए फलाहार और अल्पाहार कि व्यवस्था की जाएगी। समारोह की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं।

About Author

यह भी देखें  पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्‍या

Leave a Reply

error: Content is protected !!