विश्व हिन्दू परिषद ने निकाली भव्य श्रीराम शोभायात्रा

मीरजापुर:विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल जिला चुनार के तत्वावधान में इमिलिया चट्टी बाजार में नव संवत्सर, हिन्दू नववर्ष के अवसर पर भव्य श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत ई. राजबहादुर सिंह ने श्रीराम,लक्ष्मण, सीता की आरती करके किया।यात्रा इमलिया बाजार से शुरू होते हुए अतरौली बाजार,सोनवर्षा से चट्टी पर समापन हुआ। शोभायात्रा में रथ पर भगवान श्रीराम,माता सीता,लक्ष्मण हनुमान के साथ विराजमान रहे।छोटे बच्चों का रूप मनमोहक था। श्री राम की भूमिका सत्यम मौर्य,लक्ष्मण की भूमिका कुशल कुमार, हनुमान की भूमिका विशाल सिंह व माता सीता की भूमिका वर्षा ने प्रस्तुत किया।यात्रा में भक्त श्रीराम की गीतों पर भगवा ध्वज लिये जय श्री राम के नारे के साथ झूमते नजर आये।पूरा यात्रा भगवामय रहा।
इस दौरान कार्यक्रम सयोंजक विहिप के जिला सहमंत्री सुनील गुप्ता,जिला सयोंजक अभिषेक,जिला सहसयोंजक अभय,जिलाध्यक्ष श्रीराम,जिला मंत्री गोपाल,जिला सहमंत्री अभिजीत,अध्यक्ष धर्मेंद मौर्य,कार्यक्रम प्रभारी अनिल सेठ,खण्ड अध्यक्ष शुभम मोदनवाल, कार्यक्रम सहसयोंजक अनिल मोदनवाल, अभिषेक,संतोष, आकाश, प्रधुम्न, सूरज, विशाल, चंद्रभूषण, कृष्ण,आनन्द,सूरज, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान चौकी प्रभारी दिलीप कुमार भी पुलिस बल दल के साथ शान्ति व्यवस्था में लगे रहे।