कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

  • 25 बच्चियों के अभिभावकों को बेबी किट, फल व बधाई पत्र देकर किया गया सम्मानित
अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर | शासन के मंशानुरूप जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम में जिला महिला चिकित्सालय परिसर में जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी की अध्यक्षता में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे की धर्मपत्नी व समाज सेवी श्रीमती अनीता वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जन्म ली हुई बच्चियों के अभिभावकों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। साथ ही 25 बच्चियों के अभिभावकों को बेबी किट, फल व बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अभिभावकों को कन्या जन्म की बधाई देते हुए बच्चियों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर बल दिया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी द्वारा सरकार द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बच्चियों का आवेदन कराने हेतु कहा गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी डाॅ मंजू यादव, जिला समन्वयक शालिनी, दिव्या महिला शक्ति केंद्र,वन स्टाप सेंटर से राधिका, महिला हास्पिटल से डाॅ व नर्स सहित आमजन उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!