मऊ से मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मी की बाइक चोरी

अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर:विंध्याचल नवरात्रि मेले में चोरों की भी सक्रियता बढ़ गई है उन्हें पुलिस का भी भय नहीं है। तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी चोर और जेबकतरे मेला क्षेत्र में सक्रियता बनाए हुए हैं बुधवार को देर रात नवरात्र के प्रथम दिन चोरों ने वर्दीधारी की बाइक पार कर दिया। जिसकी जानकारी होते ही वर्दीधारी पुलिसकर्मी जवान देर रात तक परेशान देखा गया।जानकारी के अनुसार मऊ जनपद से मेला ड्यूटी पर आए पुलिसकर्मी श्रीप्रकाश सिंह विंध्याचल रोडवेज डिपो परिसर में अपनी बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर खड़ी कर ड्यूटी कर रहे थे।रात्रि में तकरीबन 11:30 बजे ड्यूटी से निवृत्त होकर जब वह अपने बाईक के पास पहुंचे थे तो बाइक गायब देखकर उनके होश उड़ गए. काफी देर तक वह बाईक की खोजबीन में भटकते हुए नजर आये। बाईक की चाबी उनके जेब में पड़ा हुआ था और बाइक का लॉक तोड़कर चोर उसे पार कर ले गए थे।

About Author

यह भी देखें  अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!